करब रखने को लेकर दो पक्षों में हिंसक विवाद : लाठी- डंडो से हमला, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी, पावई थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

भिंड, 10 नवंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के पावई थाना क्षेत्र के बगुलरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है । विवाद खेत की मेंढ़ पर बाजरे की करब रखने को लेकर हुआ विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए।

घटना में दो घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पावई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी नरेश सिंह निरंजन ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है, और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबित, रामवीर सिंह बघेल और रामरतन सिंह बघेल अपने खेत में बाजरे की करब रख रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के शंकर सिंह और राजवीर सिंह ने अपनी करब उसी मेंढ़ पर रख दी। जब रामवीर सिंह ने करब हटाने के लिए कहा तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रामवीर सिंह बघेल और रामरतन सिंह घायल हो गए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit