फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 12 नवंबर 2025
रिपोर्ट : एडिटर
कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान की दो प्रमुख महिला नेत्रियो को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन में नई भूमिका दी है। भरतपुर से सांसद संजना जाटव को मध्यप्रदेश और राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को पार्टी ने महाराष्ट्र का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी संगठन के लिहाज से यह जिम्मेदारी बेहद अहम मानी जा रही है। क्योंकि दोनों ही राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर हैं। युवा और ऊर्जावान छवि वाली संजना जाटव पिछले लोकसभा चुनाव में भरतपुर से जीतकर संसद पहुंची थीं। उन्हें हाल ही में संसद की जल संसाधन समिति का सदस्य भी बनाया गया था।
बता दें कि यह नियुक्तियां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद की गई हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को जारी आदेश में बताया कि संजना जाटव को मध्यप्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। जबकि रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment