बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी : रुझानो में NDA को मिला बहुमत, राघोपुर से तेजस्वी यादव, जनसुराज का नही दिखा असर, देखे परिणाम

फोटो  : फाइल फोटो 

पटना , 14 नवंबर 2025
रिपोर्ट  : एडिटर 

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। अबतक के रुझान में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। NDA 194 सीटों पर और महागठबंधन 47 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में JDU सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

बिहार चुनाव परिणाम पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "प्रचंड बहु्मत भाजपा-NDA को बिहार की जनता ने दी है। सबसे पहले बिहार के सभी मतदाता भाई-बहनों का अभिनंदन। बिहार के लोगों ने बता दिया कि बिहार को अब विकास चाहिए। अपने बच्चों का और अपना भविष्य चाहिए। बिहार को अब जंगलराज नहीं चाहिए। बिहार को तुष्टिकरण करने वाला नहीं चाहिए"

राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा लीड कर रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit