फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 06 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से राहत मिली है। जयपुर के शाहपुरा में सर्वाधिक 68 मिमी और सीकर ग्रामीण में 31 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में लगातार दूसरे दिन भी बदलाव देखने को मिला। मंगलवार शाम को अंधड़-बरसात से एकाएक शहर में हालात अस्त व्यस्त हो गए। इस दौरान शहर के कई इलाकों की बिजली की समस्या भी देखने को मिली ।
इस दौरान 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। हालांकि, इस वजह से मौसम सुहाना हो गए और गर्मी का असर छूमंतर हो गया। इस बीच दो दिन में अधिकतम पारा 3 डिग्री और रात का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। ऐसे में तापमान औसत से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया।
आंधी-बारिश की संभावना :-
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को भी कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग सहित उत्तरी हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होंगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। 9 मई से खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर शुरू होने का अनुमान है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment