शवयात्रा से पहले मृत महिला की चलने लगी सांसें : परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, अभी महिला स्वस्थ, मृत मानकर रातभर रोते रहे परिजन

फोटो  : फाइल फोटो 

दौसा , 06 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दौसा जिला अस्पताल में बुधवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चमेली देवी नाम की एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसके शरीर में किसी प्रकार की हरकत नहीं हो रही थी। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक कोई मूवमेंट नहीं देखा, जिसके चलते महिला को मृत मान लिया गया।

महिला को जमीन पर लिटा दिया गया और घर में मातम का माहौल छा गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए और अंतिम संस्कार की तैयारियां तक शुरू कर दी थी। रिश्तेदारों का घर पहुंचना भी शुरू हो गया था। पूरे घर में शोक का माहौल हो गया था और सभी लोग अंतिम विदाई की तैयारी में जुट गए थे।

इसी बीच महिला की बॉडी में हलचल हुई तो परिजन उसे लेकर दौसा जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के बाद महिला की तबीयत में सुधार है और फिलहाल वह स्वस्थ है। मामला अलवर जिले के अजबगढ़ इलाके का है।

एक्सपर्ट का व्यू :-

डॉ. आरडी मीणा ने बताया कि कई मामलों में ऐसा होता है जब व्यक्ति ब्रेन डेड हो जाता है। ऐसे मामलों में उसकी आंखें स्थिर हो जाती है। हाथ पैर नहीं चलते। बोलना बंद हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में उसे मृत मान लिया जाता है, जबकि उस समय उसका हार्ट चलता रहता है। पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit