वीडियो न्यूज़ : नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन : कांग्रेस ने किया भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च; पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी छोड़ा

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 21 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर में गुरुवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस ने प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर बैरिकेड्स पर चढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोका।

दरअसल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने के लिए कूच किया था। कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय से पैदल मार्च कर शहीद स्मारक तक पहुंचे थे, यहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

डोटासरा ने कहा कि ये पेपर चोर रंगे हाथों पकड़े गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान के राज में पेपर लीक हो रहे हैं... आज स्पष्ट हो गया है कि लाखों बच्चों का भविष्य भाजपा ने बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि 2024 में राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि NEET का पेपर चोरी हो रहा है और लाखों लोगों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, आप चर्चा करा लीजिए। इन्होंने चर्चा नहीं कराई क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में बैठे हुए लोग चोर थे। यह स्पष्ट हो गया है और अब इस्तीफा लेकर रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा तानाशाही कर रही है, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी उसपर कुछ नहीं बोल रहे हैं। यहाँ के शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि कोई बड़ी बात नहीं है। 100 के आसपास पेपर लीक हो चुके हैं। भाजपा के पदाधिकारी इसमें शामिल पाए गए हैं।  ये लोग पेपर लीक माफियाओं को बचाने का काम कर रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit