फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 21 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
झुंझुनूं में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज सोनी (24) पुत्र लालचंद सोनी, निवासी सोनासर के रूप में हुई है। हादसा सोनासर मार्ग पर इशरपुरा के पास हुआ ।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मनोज, उसके पिता लालचंद, माता और भाई को किसी काम से सोनासर गांव से झुंझुनूं शहर आने चाहते थे । चार लोगों का एक मोटरसाइकिल पर सफ़र करना सुरक्षित नही था । ऐसे में मनोज ने माता-पिता और भाई को बस में बैठा दिया और खुदअपनी बाइक लेकर झुंझुनूं के लिए रवाना हो गया।
मनोज जैसे ही इशरपुरा के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भयानक थी कि मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद युवक के शव को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment