वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में सड़क चौडीकरण मामला : नीमकाथाना में सिरोही नदी तिराहे से खेतड़ी मोड तक अतिक्रमण हटाने की मांग; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 21 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में सिरोही नदी तिराहे से खेतड़ी मोड़ तक जल्द ही अतिक्रमण हटाने कार्यवाही शुरू हो सकती है। गुरुवार को नीमकाथाना पंचायत समिति में आयोजित जनसुनवाई में इसको लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन में मांग की गई है कि सिरोह नदी तिराहे से लेकर खेतड़ी मोड़ तक अतिक्रमण हटाया जाए। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त रोड का पूर्व में मुआवजा दिया जा चुका है, जिसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जिसकी वजह से शहर में प्रतिदिन जाम के हालात बनते है।

Image

80 फीट का दिया जा चूका मुआवजा :-
सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम यादव ने बताया कि जहां गरीब और कमजोर लोगों की जगह है वहां पर तो सड़क चौड़ाई ज्यादा कर दी जा रही है । लेकिन जहां राजनीतिक प्रभाव के लोगों की जगह है। वहां पर वाहनों का निकलना भी मुश्किल है। ऐसे में बिना भेदभाव के सड़क की चौड़ाई बराबर करने की जाए। क्योंकि पूर्व में 80 फीट जगह का मुआवजा दिया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि शाहपुरा - चिड़ावा रोड़ पर हालत बदतर है । यहां से एक वाहन पर निकलना भी मुश्किल है । इसलिए हमारी प्रशासन से एक ही मांग है कि बिना भेदभाव के समानता के आधार पर कार्य किया जाए ताकि सुगम सड़क का निर्माण हो ।

वही प्रशासन की ओर से आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में एक कमेटी का गठन किया जा चूका है ।  इसके साथ ही इसकी प्रकिया शुरू हो चुकी है ।  जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र में भी बचा हुआ अतिक्रमण हटाया जायेगा । 

Image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, PDW के स्तर करीब 184 अतिक्रमणकारियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है । जल्द ही अतिक्रमणकारियों नोटिस देने की कार्यवाही शुरू की जाएगी और जितनी भूमि का मुआवजा दिया जा चूका है। उस भूमि से अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने की कार्यवाही भी जल्द शुरू होगी । 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit