फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 22 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
राजस्थान राज्य भारत स्काउट - गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वावधान में चल रहे निशुल्क ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर का आज बस स्टैंड पुलिया के पास नीमकाथाना सीबीईओ विनोद कुमार शर्मा ने उद्घाटन किया । इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बाबूलाल गुर्जर भी उपस्थित रहे ।
जल सेवा प्रभारी बाबूलाल किरोड़ीवाल ने बताया कि स्काउट - गाइड द्वारा आने - जाने वालों लोगों को और यात्रियों को आरओ का ठंडा पानी पिलाया जा रहा है, जोकि ठंडी केन में रखवाया गया है । लोगों ने पानी पीकर स्काउट की प्रशंसा की। जल सेवा शिविर दिनांक 20 जून 2026 तक निरंतर चलता रहेगा ।
इस अवसर पर सुभाष बासडी वाले ,दिलीप कुमार तिवारी, छैल बिहारी जाखड़, शशिकांत शर्मा, राम सिंह, शंभू दयाल सैनी, इंद्राज सैनी, कैलाश चन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment