फोटो : फाइल फोटो
टोंक , 22 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
एसीबी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । डॉ. के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी , वनस्थली रोड निवाई में अटेंडेंस पूरी करने और एग्जाम में बैठने के लिए 20 हजार की रिश्वत लेते हुए विभाग की एचओडी और एक प्रोफेसर को एसीबी टोंक की टीम ने गिरफ्तार किया है।
टोंक एसीबी के एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि डॉ.के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी में बीएड की एचओडी मीनू मंगल और प्रोफेसर रमेश मीणा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि दोनों प्राध्यापक उसकी अनुपस्थिति को सही करने, मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति देने और प्रवेश पत्र जारी करने के बदले 23 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार को आरोपियों ने परिवादी से रिश्वत राशि देने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि भुगतान के बाद उसे परीक्षा में बैठने और प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी।
रिश्वत राशि लेकर गिनी और पेंट की जेब में रखी :-
उप महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज नारायण टोगस के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। ट्रैप के दौरान डॉ. मीनू गंगल ने अपने कार्यालय में अपने सहयोगी रमेश चंद मीणा को परिवादी से 20 हजार रुपए दिलवाए। रमेश चंद मीणा ने रिश्वत राशि अपने हाथों से लेकर गिनी और पेंट की जेब में रख ली। एसीबी टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए राशि बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment