देश में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम : डीज़ल की कीमतें 91 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे प्रति लीटर बढ़ी, चुनाव के समय नही बढ़े थे दाम

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 23 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

देश में 10 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। डीज़ल की कीमतें 91 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे प्रति लीटर बढ़ गईं। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में डीज़ल 92.49 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इससे पहले 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

चुनाव के समय नही बढ़े थे दाम :-

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मार्च 2024 से स्थिर बनी हुई थीं। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सरकार ने कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती कर जनता को राहत दी थी। हालांकि, तकनीकी रूप से भारत में ईंधन की कीमतें विनियमित हैं और कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड की 15 दिनों की औसत कीमत के आधार पर हर दिन रेट बदल सकती हैं, लेकिन राजनीतिक संवेदनशीलता के कारण इन्हें लंबे समय तक नहीं बदला गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit