फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 23 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश में सीकर, कोटपुतली, जयपुर और श्रीगंगानगर शहर के आसपास के इलाकों में शनिवार बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है, वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है । इसके साथ ही पिछले चार-पांच दिन से जारी हीटवेव और गर्मी से लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, डीग, अलवर, कोटपूतली, बहरोड, खैरथल-तिजारा, टोंक तथा नागौर जिले में कहीं-कहीं हल्के से माध्यम में बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। येलो अलर्ट के अनुसार हवा की गति 30-40 KMPH रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। फलोदी, चूरू, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़ के एरिया भी हीटवेव की चपेट में रहे। वहीं पूर्वी राजस्थान के टोंक, अलवर, दौसा के एरिया में भी लू का असर रहा।
24 मई से गर्मी फिर होगी तेज :-
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में 24 मई से गर्मी तेज होगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि पश्चिमी जिलों में सीवियर हीटवेव और पूर्वी, उत्तरी जिलों में हीटवेव और वार्म नाइट का इफेक्ट रहने की संभावना है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment