वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में बिजली पोल से टकराया दूध से भरा ट्रक : हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, शहर में बिजली हुई गुल, बिजली विभाग की टीम विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 23 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना शहर में कोटपुतली  रोड पर स्थित पीएचडी कार्यालय के सामने एक सरस दूध डेयरी का ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि तीन  बिजली के पोल  भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार सरस दूध का ट्रक नीमकाथाना से पाटन की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीएचडी कार्यालय के सामने ट्रक नियंत्रण हो गया, जिससे ट्रक सड़क किनारे लगे दो बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बिजली पोल क्षतिग्रस्त होकर झूलने लगे, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

भारी भीड़ हुई जमा ;-
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे के बाद मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन व पोलों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। फिलहाल बिजली विभाग द्वारा बिजली व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit