फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 24 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर में एक विवाहिता द्वारा सुसराल से लाखों रुपए के गहने चोरी कर प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस की ओर से पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में बताया कि फरवरी-2025 में उसकी शादी 26 वर्षीय युवती से हुई थी। शादी से पहले से ही पत्नी का अफेयर एक लड़के से चल रहा था। शादी के बाद देर रात तक वह अपने प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत करती थी। प्रेमी को रुपए देने का भी आरोप लगाया है। पत्नी के अफेयर का पता चलने पर रुपए देना बंद कर दिया।
तलाक के लिए बनाया दबाव :-
कुछ समय बाद पत्नी अपने पीहर आकर रहने लगी। प्रेमी के साथ मिलकर तलाक के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। तलाक के लिए सहमत नहीं होने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी गई। मार्च-2026 में पीहर से भी भागने पर उसके परिजनों ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई।
हत्या का बनाया प्लान :-
शिकायत में आरोप लगाया कि रुपए मिलना बंद होने पर उसकी हत्या करने के लिए प्रेमी की ओर से पत्नी को उकसाना शुरू हो गया। 6 जनवरी-2026 को प्रेमी की ओर से कॉल कर पत्नी को जल्दी उसकी हत्या करने का दबाव बनाया गया। रात को गहरी नींद में सोए होने पर पत्नी ने उसके दोनों पैर चुन्नी से कसकर बांध दिए।
गहने लेकर प्रेमी साथ भागी :-
पति को शक होने का पता चलने पर विवाहिता घर में रखे सोने-चांदी के गहने लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति की ओर से पुलिस स्टेशन में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। पत्नी के परिजनों से बात करने पर उन्होंने वेबस होना बताकर कोई भी मदद नहीं कर पाने की कहा।
प्रेमी के साथ लगी रहने :-
आरोप है कि जानकारी करने पर पता चला कि शादीशुदा होने के बाद भी उसकी पत्नी घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ रह रही है। प्रेमी के कहे अनुसार महिला थाने में उसके खिलाफ दहेज का मामला भी दर्ज करवाया। पीड़ित पति की ओर से कोर्ट से आदेश करवाकर शुक्रवार को आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment