फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू , 24 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के सदमे और अवसाद में आकर छात्र प्रदीप मेघवाल द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले अब धीरे धीरे राजनितिक लोगों की एंट्री होने लगी है । NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज गुढ़ागौड़जी पहुंचे।
जैसे ही सचिन पायलट गुढ़ागौड़जी में प्रदीप के घर पहुंचे, माहौल बेहद गमगीन हो गया। पायलट ने प्रदीप मेघवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बुजुर्ग माता-पिता व भाई-बहनों को गले लगाकर ढांढस बंधाया।
पीड़ित परिवार से मुलाकात के मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पायलट ने कहा कि प्रदीप मेघवाल के पीड़ित परिवार ने मुझे लिखित में घटनाक्रम का विवरण दिया है। मै चाहूंगा कि सरकार इस पर कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि जब सीबीआई (CBI) अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर रही है, तो मेरा सरकार से सीधा सवाल है कि जब शुरुआत में ही यहां पर 14-15 लोग रंगे हाथों पकड़े गए थे, तो पहली बार पकड़े जाने के बाद भी किसके दबाव में, और किस राजनीतिक कारण से आपने एफआईआर दर्ज नहीं करी? जब आपके बड़े पुलिस अधिकारी खुद ऑन-रिकॉर्ड बोल रहे हैं कि धांधली हुई है, फिर भी सरकार ने एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई? इसका सीधा और साफ मतलब यही है ।
दबाने की कोशिश :-
पायलट ने कहा कि जब पुलिस अधिकारी खुद मान रहे थे कि गड़बड़ी हुई है, तो मामले को दबाने की कोशिश क्यों की गई? उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत तो बच्चो ने की है कि पेपर लीक हुआ है । उसके बावजूद FIR दर्ज नही हुई ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment