फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 24 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर की कोतवाली थाना पुलिस की चांदपोल चौकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए हवाला के 19 लाख रुपए पकड़े हैं। पुलिस ने 19 लाख रुपए जब्त करके इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी है। मामले में अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इन्वेस्टिगेशन करेगा। पुलिस ने दो लड़कों को भी डिटेन किया है।
थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 23 मई को चांदपोल चौकी इंचार्ज तूफान सिंह को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि एक बलेनो गाड़ी में दो लड़के भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा लेकर घूम रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने सालासर रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जब गाड़ी को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें से 19 लाख रुपए मिले हैं।
पुलिस ने गाड़ी में सवार दोनों लड़कों मोहम्मद मुशरफ(19) पुत्र मुस्तफा खोखर निवासी डूंडलोद और मोहम्मद इकराम(27) पुत्र मोहम्मद निजामुद्दीन को डिटेन किया गया। दोनों से जब पूछताछ की गई तो पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। ऐसे में BNSS की धारा 106 में 19 लाख रुपए जब्त कर लिए गए।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करेंगा जांच :-
शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों का भाई विदेश में रहता है। उसके कहने पर वह हवाला की राशि किसी को देने के लिए जा रहे थे। फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को मामले से अवगत करवा दिया गया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैसों को लेकर जांच करेगा। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल राजकुमार और हरलाल शामिल रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment