फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 24 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में भीषण गर्मी का कहर जारी है । रविवार को नीमकाथाना में तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। गर्मी के कारण शहर की सड़कें, बाजार और प्रमुख चौराहो पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में ही रह रहे हैं। बहुत जरुरी होने पर ही लोग सुबह और शाम को घर से निकलते है ।
शहर के आमतौर पर व्यस्त रहने वाले चौराहे और गलियां भी दोपहर में सुनसान नजर आ रही हैं। सुबह लगभग नौ बजे से ही तेज धूप का प्रभाव महसूस होने लगता है, और दिनभर गर्म हवाएं चलती रहती हैं। जिसका असर शाम छ बजे तक देखने को मिलता है ।
गर्मी के कारण बाजारों की चहल-पहल कम हो गई है। लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे शाम के समय ही बाजारों में कुछ गतिविधि दिखाई देती है। व्यापारियों के अनुसार भीषण गर्मी में पहले की तुलना में बिक्री भी कम हो गई है।
जीव जंतु भी परेशान :-
भीषण गर्मी का असर न केवल आमजन पर पड़ रहा है , बल्कि पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है। जिसके चलते निराश्रित गय सहित जीव जहां कही छाँव दिखाती है । सहारा लेकर धुप से बचने का प्रयास करते है ।
आज नीमकाथाना का तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। आगामी 25 मई से नौतपा शुरू होने वाला है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोग सावधानी बरत रहे हैं और दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment