फालता विधानसभा सीट पर पहली बार भाजपा जीती : बीजेपी उम्मदीवार ने CPI(M) उम्मीदवार को 1.09 लाख वोटों से हराया; TMC उम्मीदवार चौथे स्थान पर

फोटो  : फाइल फोटो 

कोलकाता, 24 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर रविवार को आए चुनावी नतीजे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। उन्हें 1.49 लाख से ज्यादा वोट मिले।

फालता में 74 साल के इतिहास में भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। 1952 से 2006 तक यह कांग्रेस और CPI(M) का गढ़ था। 2011 के बाद लगातार तीन बार टीएमसी जीती थी।

फालता में जीत के साथ भाजपा की बंगाल में कुल सीटें 208 हो गईं हैं। 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा को 207 सीटें मिलीं थीं। टीएमसी के खाते में सिर्फ 80 सीटे हैं।

पार्टी के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा के एक लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और जीत पर जश्न मनाया।

TMC उम्मीदवार चौथे स्थान पर :-

CPI(M) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर रहे।

फालता के लोगों की जीत :-

फालता विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने कहा, "फाल्टा में आम लोगों ने आकर वोट दिया, हम लोग 1 लाख 9 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। यह फालता के लोगों की जीत है। इसके लिए सबको बधाई। उन्होंने कहा कि फालता में चुनाव कराना ही बहुत बड़ी चुनौती थी

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit