एबीवीपी का 3 दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न : बबलू कटारिया को नीमकाथाना, पाटन और खंडेला का दायित्व, कहा - छात्रों की समस्याओं को उठाऊँगा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 09 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत का 3 दिवसीय अभ्यास वर्ग जयपुर में सम्पन्न हो गया । अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक कार्य, विद्यार्थी समस्याओं व आगामी छात्रसंघ चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया।

समापन सत्र में परिषद के नीमकाथाना क्षेत्र के कार्यकर्ता बबलू कटारिया को नीमकाथाना, पाटन व खंडेला क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी इस जिम्मेदारी पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं मे हर्ष का माहौल है ।

बता दे कि बबलू कटारिया ने पूर्व में गौ-सेवा हेतु 1100 किलो तरबूज वितरण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके अतिरिक्त भी कटारिया छात्र हितों से जुड़े हर कार्य मे आगे रहते है ।

बबलू कटारिया ने कहा कि "प्रांत द्वारा दिए गए दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा। नीमकाथाना, पाटन, खंडेला के विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। विद्यार्थी परिषद हमेशा सेवा और संस्कार के साथ राष्ट्र निर्माण में लगी है।"

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit