फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 09 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर के खो नागोरियान इलाके में मंगलवार दोपहर को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का संभलने का मौका तक नहीं मिल सका।
इस भीषण अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो गई और 5 मजदूर झुलस गए। मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। झुलसे आजीम खान, नासीर खान, समीर खान, बिलाल, अब्दुल वाहिद को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाएं और दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। धमाकों की गूंज और लगातार उठते काले धुएं की वजह से बचाव दल को शुरुआत में परिसर के भीतर दाखिल होने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है। इस क्षेत्र में आग लगी थी। हमारी दमकल की गाड़ियां यहां पहुंची थी और इन्होंने आग पर काबू पा लिया है। कुछ लोगों को चोटे आई हैं। घायलों की संख्या करीब 5 है और हमने उन्हें अस्पताल रवाना किया है।
कलेक्टर ने कहा कि कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment