वीडियो न्यूज : अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर किरायेदार ने देख, नीमकाथाना पुलिस जांच मे जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 09 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के कोतवाली थाना क्षेत्र के तालाब रोड स्थित वार्ड नंबर 6 में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ओमप्रकाश उर्फ भीम गुहाला निवासी नीमकाथाना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर को किरायेदार अपने कार्यालय जाने के लिए नीचे आया तो मकान का दरवाजा खुला मिला। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिलने से अंदर जाकर देखा तो ओमप्रकाश पंखे से फंदे पर लटके मिले।

घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना के समय मकान मालिक बाहर घूमने गया हुआ था।

पुलिस ने मकान मालिक को सूचना दे दी है, वहीं मृतक की बहन को भी इतला कर दिया गया है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit