फोटो : फाइल फोटो
न्यूयॉर्क , 22 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र संघ (UNGA) के 81वें सत्र में संबोधित करते हुए ईरान को चेतावनी दी है मेरे पास दो रास्ते ह। इनमे पहला ईरान के साथ समझौता करना या दूसरा उसे खत्म कर देना।
ट्रंप ने खुद को शांति दूत भी करार दिया । उन्होंने कहा कि आठ युद्धों को सुलझाना और ऐसा करते हुए उन देशों के नेताओं के साथ दोस्ती करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। इनमें से कई युद्ध तो सालों और दशकों तक चले। मैं इन समझौतों को इसलिए करवा पाया क्योंकि मैंने अपने रिश्तों, व्यापार, टैरिफ (आयात शुल्क) के इस्तेमाल और टैरिफ की धमकी जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया और देश के हिसाब से कई अन्य कारण भी थे
पाकिस्तान पीएम का जिक्र :-
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत, आर्मेनिया और अज़रबैजान सहित हर देश ने मुझे धन्यवाद का पत्र लिखा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, जो एक बेहतरीन इंसान हैं, ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने 3 करोड़ (30 मिलियन) लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई और शायद इससे भी कहीं ज़्यादा लोगों की।
फंडिंग कटौती का जिक्र :-
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र संघ को मिलने वाली फंडिंग में करीब 15% कटौती की। उनका दावा है कि पैसे की कमी के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ को करीब 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाना पड़ा।
अमेरिका संयुक्त राष्ट्र संघ को सबसे ज्यादा पैसा देने वाला देश है। इसलिए अमेरिकी फंडिंग कम होने का असर संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवीय मदद वाले कार्यक्रमों पर भी पड़ा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment