हरियाणा राज्य का बजट 2026-27 : सीएम केसरिया पगड़ी पहनकर आए, कहा - 2047 तक हरियाणा की 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी का लक्ष्य

फोटो  : फाइल फोटो 

चंडीगढ़, 02 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री के रूप में राज्य का बजट 2026-27 पेश किया। सैनी ने इस बार 2,23,658.17 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। केसरिया पगड़ी पहनकर आए CM सैनी ने 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर, 'नॉन-स्टॉप' हरियाणा सरकार का राज्य बजट पेश करते हुए मैं बहुत भावुक हूं। हमने साल 2047 तक हरियाणा को USD 1 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे पाने के लिए, हमने 'हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट 2047' तैयार किया है।  मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे मैनिफेस्टो में किए गए 217 वादों में से, हमने 60 वादे पूरे कर दिए हैं और बाकी 120 वादों को पूरा करने पर काम चल रहा है।

महिलाओ के नाम गाड़ी पर छुट :-

महिलाओं का अब अपने नाम पर गाड़ी खरीदने पर टैक्स में 1% की छूट मिलेगी। इसके अलावा, महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा भी बढ़ाया गया है। 25 सितंबर से 1.80 लाख रुपए आय वाली महिलाओं का इसका लाभ मिलेगा। अभी 1.40 लाख रुपए तक कमाने वाली 9 लाख 22 हजार महिलाओं को 2100 रुपए मिल रहे हैं। अब इस योजना से 6 लाख और महिलाओं को फायदा होगा।

अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती:-

पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है। इसके मुताबित, अगले साल 1300 अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी।

नया बिजली निगम:-

प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।

50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद:-

हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। ये बसें गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार, अमृतसर जाएंगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत गरीब परिवारों को शिरडी, माता वैष्णो देवी और अमृतसर की यात्राएं करवाई जाएंगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit