केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा : जंतर-मंतर प्रोटेस्ट साइट पर जश्न, दीपके बोले- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।

प्रधान ने इस्तीफे को लेकर चिट्ठी पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि यह पक्का करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में जो हालात हैं, उनसे देश विरोधी तत्वों को फायदा न हो, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें और अपनी पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान दें, मैंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेज दिया है

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके सहित अन्य लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट साइट पर जश्न मनाया।

डरना नहीं है, लोकतंत्र है :-

कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। यह लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैंधर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवज़ा मिलना चाहिए और दूसरा, ये पुलिस वाले गुंडे जिन्होंने 20 तारीख को एक्शन लिया। उसके लिए पुलिस अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए। याद रखना कॉकरोच से पंगा मत लेना।

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमें दोपहर 3:30 बजे बुलाया गया है। जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं और वे उन्हें लिखकर नहीं देते, हम कहीं नहीं जा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ी जीत है।"

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit