वीडियो लाइव : दिल्ली में स्टूडेंट्स की पिटाई पर संसद में हंगामा : सदन दो बजे तक स्थगित, अखिलेश बोले- बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार किसने दिया?

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली , 22 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को विपक्ष ने संसद में हंगामा किया। यह हंगामा कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई पर हुआ । हंगामे के कारण पहले दोनों सदन 12 बजे तक स्थगित किए गए । लेकिन कार्यवाही शुरू होते हुए विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदन दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिए गए

इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा कर दिया समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा में पूछा कि पुलिस को बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार किसने दिया?

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ मारपीट की गई, जिसके विरोध में विपक्ष को प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा। अखिलेश ने कहा कि जब प्रधानमंत्री सदन के बाहर बयान दे सकते हैं, तो इस मुद्दे पर संसद में आकर जवाब क्यों नहीं देते।

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें:-

लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष की मांग बिल्कुल स्पष्ट है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से लगातार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की पेशकश कर रही है।

काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे:-

राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्षी पार्टियां 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध कर रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस विरोध पर कहा कि  ये लोकतांत्रिक सरकार नहीं है ये तानाशाही में सरकार चला रही हैं और संसदीय सदस्य को कोई महत्व नहीं देती हैकांग्रेस नेता और छात्र को डराने का काम वो करते हैं और आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और छात्र के साथ ऐसा कर रहे हैं लेकिन हमारे जो बड़े नेता है उनके साथ अगर आप ऐसा करेंगे फिर लाखों में लोग आगे आएंगे फिर आप कंट्रोल नहीं कर पाएंगे और हम डरने वालों में से हैं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस नीट मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने पर कहा कि हम छात्र के साथ हैं और उनकी आवाज उठा रहे हैं। छात्र के साथ जो हुआ वो सही है या गलत ये आप ही बताएबच्चे हैं सारे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं मुद्दा महत्वपूर्ण है सारे माता-पिता इस बात को जानते हैंसब जानते हैं कि ये मुद्दा असल है छात्र सिर्फ अपना अधिकार मांग रहे हैं और कुछ नहीं मांग रहे हैं

उन्होंने कहा कि बच्चे इतना संघर्ष करके पढ़ाई करते हैं और अपने लिए वो भविष्य देखते हैं आप उनका भविष्य बिगाड़ रहे होवो सिर्फ कह रहे हैं कि उनसे बात करें और उनके लिए सिस्टम बदला जाए क्योंकि ये टूटा हुआ सिस्टम है।

उन्होंने आगे कहा कि अलोकतांत्रिक जो सड़कों और सदन में हो रहा है वो है न कि हमारा प्रदर्शन अलोकतांत्रिक है सदन पर आप चर्चा नहीं करते हैं...लोकतंत्र बचा ही नहीं है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit