फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
आगामी त्योहारी सीजन के मध्यनजर UPI पर लगने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) दिवाली तक टल गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने त्योहारी सीजन को देखते हुए इसे टालने का फैसला लिया है।
NPCI ने कहा है कि इसे दिवाली के तुरंत बाद लगाया जाएगा, लेकिन अभी तारीख नहीं बताई है। तारीख अलग से बताई जाएगी। इससे त्योहारी सीजन पर व्यापारियों को काफी सहूलियत होगी ।
मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के तहत ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगना था। NPCI के फैसले के बाद अब व्यापारियों को दीपावली तक राहत मिली है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment