फोटो : फाइल फोटो
चीनी गर्लफ्रेंड के साथ संबंधों की वजह से आरोपों से घिरे एनवीडिया के अध्यक्ष जेनसेन हुआंग ने CEO और बोर्ड सदस्य के पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया ।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबित, कंपनी की मौजूदा CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है। वह CFO की जिम्मेदारी भी संभालती रहेंगी। कंपनी का बोर्ड अब स्थायी CEO की तलाश शुरू करेगा। इसके लिए कंपनी के भीतर और बाहर दोनों जगह संभावित उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स की 29 अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट में हुआंग और चीनी एजेंट एलिस की करीबी मुलाकातों का खुलासा हुआ था।रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं।
माफी मांगी :-
खुलासे के 2 दिन बाद, 1 नवंबर को जेन्सन हुआंग ने एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को इंटरनल मैसेज भेजकर माना कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। हुआंग ने लिखा कि मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment