फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता, 04 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है । शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 193 और टीएमसी 93 सीटों पर आगे चल रही है। हालंकि अभी तक आंकड़े जारी नही किए गये है ।
बंगाल की एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। जहां हिंसा के आरोपों के चलते चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था ।
ममता का चुनाव आयोग पर आरोप :-
काउंटिंग के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो सन्देश जारी किया है। ममता ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है। अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी। उधर आसनसोल में टीएमसी ऑफिस कैंप में तोड़फोड़ की गई।
ममता बनर्जी ने ने कहा कि उनकी पार्टी अंतिम राउंड में जीत हासिल करेगी। वहीं बंगाल में बीजेपी को मिली बढ़त के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के घर के सामने जयश्री राम के नारे लगाए।
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा भाजपा सरकार बनाएगी। भाजपा को 180 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और भाजपा की सरकार बनेगी।"
बंगाल की सत्ता पर 15 साल से काबिज ममता चौथी बार वापसी करेंगी या पहली बार भाजपा सरकार बनेगी, इसका जवाब चंद घंटों में मिल जायेगा ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment