फोटो : फाइल फोटो
गीता देवी को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के बाद उनके समर्थक खेतड़ी रोड स्थित एक निजी विवाह स्थल पर कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों की बाड़ाबंदी में पहुँच गए । ये लोग सदस्यों को मतदान नहीं करने देने को लेकर प्रदर्शन करने लगे ।
इस दौरान जब कांग्रेस के सदस्य मतदान के लिए निकले तो प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। सूचना पर अतिरिक पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा और पुलिस उपाध्यक्ष सुशील मान भी मौके पर पहुंचे।
महिला प्रत्याशियों के साथ हाथा पाई :-
जब प्रत्याशियों को मतदान ले जाया जा रहा था तब बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों के आगे बैठ गए। जब महिला प्रत्याशियों को ले जाया जा रहा था तब बड़ी संख्या लोग उनके साथ हाथा पाई करने लगे और गाड़ी के सीसे फोड़कर चालक के साथ मारपीट की ।
जब प्रदर्शनकारी गाड़ियों के आगे बैठ गए तो महिला प्रत्याशियों ने हिम्मत दिखाते हुए उपद्रवियों को लताड़ लगाई और पैदल ही मतदान के लिए चल दी । इस दौरान उपद्रवी हो हल्ला करते रहे । कुछ देर में पुलिस की गाड़ी सभी प्रत्याशियों को एस्कॉट करके ले गई ।
गीता देवी के पति कुशल गुर्जर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने प्रधान पद के लिए उनके पक्ष में सहमति जताई थी, लेकिन अंतिम समय में उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि 15 पंचायत समिति सदस्य उनके समर्थन में थे, जबकि 6 सदस्य उनके समर्थन में नहीं थे। इसके बावजूद 6 सदस्यों के समर्थन वाले प्रत्याशी को अधिकृत उम्मीदवार बना दिया गया। उन्होंने इसे अपने साथ अन्याय बताते हुए कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935
Leave a Comment