फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली , 21 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई कांग्रेस नेता दिल्ली में पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए हैं।
प्रदर्शन के बीच पुलिस ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और कन्हैया कुमार समेत कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है । प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं।
हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह बीजेपी का आतंकवाद है। वे छात्रों की बात नहीं सुनते। वही सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा।
केंद्रीय मंत्री पहुंचे :-
कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंच गए हैं। उनके साथ गृह सचिव गोविंद मोहन ने राहुल गांधी से धरना खत्म करने की अपील की है।
खबर अपडेट हो रही है
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment