AAP के 7 राज्यसभा सांसदों को बीजेपी में विलय की मंजूरी : AAP सांसदों को BJP में शामिल होने की राज्यसभा सभापति से मंजूरी मिली, राज्यसभा में अब बीजेपी 113 सांसद हुए

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 27 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राज्यसभा के चेयरमैन सी.पी. राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के सात बागी सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में विलय को मंजूरी दे दी है, जिससे सत्ताधारी पार्टी की उच्च सदन में संख्या बढ़ गई है।

आम आदमी पार्टी के सांसदों के विलय को राज्यसभा के सभापति द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद सदन में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP सदस्यों की संख्या 10 से घटकर तीन रह गई है।

बता दे कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता, जो 24 अप्रैल को AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, अब भाजपा के 113 राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं।

भाजपा ने भ्रष्ट को अपनाया :-

AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने अशोक मित्तल पर छापे पड़वाए थे। भाजपा ने कहा था कि वे बहुत भ्रष्ट हैं। आज अशोक मित्तल भाजपा में चले गए हैंसातों सांसदों ने जो विलय का पत्र दिया है, चेयरमैन ने उसका संज्ञान लिया है। मैंने उन्हें पत्र लिखा है कि संविधान की 10वीं अनुसूचि के मुताबिक इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि वे इस पर फैसला देंगे। अभी तक चेयरमैन साहब की ओर से हमारी याचिका पर सुनवाई नहीं हुई है।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit