फोटो : फाइल फोटो
जयपुर में कांग्रेस ने भाजपा की पूर्व जिला प्रमुख रमा चोपड़ा को हराने वाले सुनील कुमावत को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से वार्ड नंबर 35 से जीते सीताराम शर्मा प्रत्याशी हैं।
उदयपुर में कांग्रेस ने उदयलाल डामोर को कैंडिडेट घोषित किया है। भाजपा ने पूर्व विधायक दलीचंद को मैदान में उतारा है। अजमेर में भाजपा ने सुनीता लांबा को उप जिला प्रमुख का उम्मीदवार बनाया है।
चूरू में उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा के नरेश सारण और कांग्रेस के छोटूलाल ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। सीकर में उप जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस के रमेश बेरवाल और भाजपा के बाबूलाल गुर्जर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बता दे कि 37 जिला परिषदों में से 23 जगह कांग्रेस, 5 जगह भाजपा का पलड़ा भारी है। बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में 37 जिलों में से 24 कांग्रेस, 10 में बीजेपी, दो में बाप और एक जगह आरएलपी का जिला प्रमुख बना है।
Leave a Comment