झुंझुनूं में कांग्रेस की कोमल भंवरिया बनी जिला प्रमुख : कोमल ने भाजपा की हर्षिनी कुल्हरी को हराया, कोमल भंवरिया को 28 वोट मिले

 फोटो : फाइल फोटो 

झुंझुनूं, 25 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर  
 
झुंझुनूं में कांग्रेस की 22 वर्षीय कोमल भंवरिया जिला प्रमुख बन गई है। उन्हें चुनाव में 28 वोट मिले, वही उनकी प्रतिद्वंदी हर्षिनी कुल्हरी को 12 वोट मिले ।
 
कोमल भंवरिया झुंझुनूं जिले की गुढ़ागौड़जी तहसील के ग्राम जितरवालों की ढाणी की निवासी हैं जिन्हें कांग्रेस ने झुंझुनूं जिला प्रमुख पद के लिए अपना आधिकारिक प्रत्याशी बनाया था।
 
जिला परिषद चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था जहां उन्हें 7,396 वोट मिले और उन्होंने अपनी निकटतम निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी प्रेम देवी (5,075 वोट) को 2,321 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
 
उनका मुकाबला झुंझुनूं जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए भाजपा प्रत्याशी हर्षिनी कुल्हरी से था।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit