फोटो : फाइल फोटो
नागौर, 25 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नागौर जिला परिषद में पहली बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का जिला प्रमुख बना है। RLP पार्टी के प्रत्याशी पांचाराम ने जिला प्रमुख चुनाव में 22 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
खास बात यह रही कि RLP के पास 19 सदस्य ही थे, यानी उन्हें भाजपा और कांग्रेस खेमे से भी क्रॉस वोटिंग का फायदा मिला है।
जिला प्रमुख चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने पार्टी सिंबल पर उम्मीदवार नहीं उतारा था । हालंकि बीजेपी से जिला परिषद सदस्य बने अनिल नागौरी ने निर्दलीय ताल ठोकी थी, जबकि कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था।
जीत के बाद पांचाराम और RLP समर्थकों ने जश्न मनाया । पांचाराम ने RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का आभार जताया ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment