झुंझुनूं में कांग्रेस के आशुतोष मीणा बनें उप जिला प्रमुख : आशुतोष ने बीजेपी के बल्लाराम को 16 वोटों से हराया, आज भी कांग्रेस में हुआ वोट क्रॉस

 फोटो : फाइल फोटो 

झुंझुनूं , 26 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर  

झुंझुनूं में कांग्रेस के आशुतोष मीणा उप जिला प्रमुख बन गए । कांग्रेस के आशुतोष मीणा ने बीजेपी के बल्लाराम को 16 वोटों से हराया दिया । भाजपा प्रत्याशी बल्लाराम को 12 वोट मिले, जबकि एक मत खारिज हो गया।

बता दे कि जिला परिषद की कुल 41 सीटों में कांग्रेस ने 29 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा के खाते में 11 सीटें आई थीं। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। उप जिला प्रमुख चुनाव में आशुतोष मीणा को 28 वोट मिले। वहीं, भाजपा के बल्लाराम को 12 वोट मिले। इस तरह भाजपा को अपने 11 सदस्यों के अलावा एक अतिरिक्त वोट भी मिला।

इससे पहले बुधवार को जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस की कोमल भंवरिया 28 वोट लेकर जिला प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। भाजपा की हर्षनी कुलहरी को 12 वोट मिले थे। दोनों चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के वोटों का आंकड़ा समान रहा। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख, दोनों पदों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने जिला परिषद में अपना नेतृत्व कायम रखा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit