जयपुर में संविधान गौरव दिवस पर कार्यक्रम : कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सीएम भजनलाल शर्मा हुए शामिल

 फोटो : फाइल फोटो 


जयपुर, 26 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 
 
राजधानी जयपुर में 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
 
'हमारा संविधान, हमारी शक्ति, हमारा संकल्प' थीम के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व और संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया गया।
 
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को संविधान के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit