वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में प्रधान पद के लिए चुनाव कल : कांग्रेस से 4 महिलाएं प्रधान पद की दावेदार, 3 प्रबल दावेदार, आम सहमति के प्रयास

 फोटो : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 26 नवंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना पंचायत समिति में प्रधान पद चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है । कांग्रेस में संभावित दावेदारों के नाम पर मंथन चल रहा है । संभवतया आज नाम पर फाइनल मुहर लग सकती है। 

बता दे कि 20 नवंबर को आए परिणाम में नीमकाथाना पंचायत समिति में कांग्रेस के 20 सदस्य, भाजपा के दो सदस्य, एक आरएलपी और एक माकपा का सदस्य चुनाव जीता । वही तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल हुए है ।

पंचायत में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत होने के कारण प्रधान का कांग्रेस का बनना लगभग तय है । भाजपा के पास के सिर्फ दो सदस्य है । ऐसे में अगर भाजपा के द्वारा कोई प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा तो नीमकाथाना में निर्विरोध प्रधान बनना लगभग तय है , क्योंकि तीन निर्दलियों में से दो कांग्रेस में शामिल हो चुके है ।

जब तक कि कोई उम्मीदवार बागी होकर निर्दलीय फॉर्म नहीं भरे तक तक नीमकाथाना में निर्विरोध प्रधान बनने की पुर संभावना है। हालंकि इस पर ज्यादा कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगा ।

4 महिलाएं दावेदार :-
नीमकाथाना पंचायत समिति में प्रधान पद की दौड़ में चार नाम शामिल है।  इनमें से तीन नाम संभावित दावेदारों में सबसे आगे बताया जा रहे है । वार्ड नंबर 23 से गीता देवी, वार्ड नंबर 2 से संतरा देवी और वार्ड नंबर 3 से राजबाला देवी प्रधान की प्रबल दावेदार मानी जा रही है ।

वही पंचायत समिति के वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय सदस्य मंजू यादव भी दौड़ में शामिल है। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। लेकिन नीमकाथाना कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने स्पष्ट किया है कि  निर्दलीय चुनाव जीतकर आए सदस्य को प्रधान और उप प्रधान नहीं बनाया जाएगा। ऐसे में तीन नाम दौड़ में है।  

आज नाम होगा फाइनल :-
मिली जानकारी के अनुसार, आज प्रधान और उप प्रधान के नामों पर सहमति बनाने के लिए मीटिंग हो सकती है । मीटिंग में नामों आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा । जिसके बाद फाइनल मुहर लग जाएगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit