वीडियो लाइव : बिहार में स्टूडेंट्स का भारी बवाल : सीएम हाउस घेरने निकले स्टूडेंट्स पर पुलिस का लाठीचार्च, दौड़ाकर पीटा, वाटर कैनन से पानी छोड़ा तो नहाने लगे

फोटो  : फाइल फोटो 

पटना , 25 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

बिहार की राजधानी पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने और BPSC TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया स्टूडेंट्स ने पुलिस गो बैक के नारे लगाए

स्टूडेंट्स का एक गुट मंगलवार को CM हाउस घेरने निकला। स्टूडेंट्स को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई। CRPF जवानों को भी उतारा गया, लेकिन छात्र जेपी गोलंबर पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर डांकबंगला पहुंच गए। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है।

सैम्पू से नहाने लगे :-

पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जब वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। तब उस दौरान एक स्टूडेंट सिर पर शैपू लगाकर स्नान करने लगा। हालांकि, कई छात्र इस पीनी की बौछार से संघर्ष करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर सीआरपीएफ जवानों के साथ कई छात्रों की धक्का मुक्की हुई। इस दौरान छात्र काफी गुस्से में नजर आए। पुलिस ने सभी छात्रों को हिरासत में लेकर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान एक छात्र पुलिस से छोड़ देने की गुहार लगाते पहुंचा।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने IPS कोमल मीणा के सामने पुलिस गो बैक के नारे लगाए। छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कई प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, जिससे इनकम टैक्स, हाईकोर्ट और वीरचंद पटेल पथ पर जाम लग गया है।

बयान पर मांगी माफी :-

सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह से गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कहा था कि “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।”

उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स भड़क गए। एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान जी चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी। विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है।

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit