तमिलनाडु में बहुमत साबित करने पर ही शपथ संभव : TVK पार्टी चीफ आज फिर राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे, राज्यपाल ने स्थिर सरकार का हवाला दिया

फोटो  : फाइल फोटो 

चेन्नई, 07 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली TVK पार्टी चीफ और एक्टर विजय गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोकभवन पहुंचे। करीब एक घंटे बाद वहां से रवाना हुए।

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ तभी ले सकेंगे, जब वे विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा साबित कर देंगे। राज्यपाल ने उनसे कहा है कि वे राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं। इसलिए सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले 118 विधायकों का समर्थन दिखाना होगा।

बता दे कि 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK के पास 108 सीटें हैं। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने पर यह 107 रह जाएंगी। कुल सीटें 233 होने पर भी बहुमत 118 ही रहेगा, इसलिए TVK को 11 और विधायक चाहिए। कांग्रेस के 5 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है।

विजय ने बुधवार को राज्यपाल अर्लेकर को 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की थी। विजय ने बहुमत साबित करने के लिए थोड़ा समय मांगा था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit