यूपी में 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार : भारत में अवैध रूप से घुसे, कब्जे से पैन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आईडी जब्त

 फोटो : फाइल फोटो 


अलीगढ़, 26 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर  
 
उत्तर प्रदेश पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये बाधेपुर जिला बांग्लादेश के रहने वाले हैं और अवैध तरीके से भारत में घुसे थे।
 
SSP आदित्य बंसल ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर 12 बांग्लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके द्वारा बताया गया है कि यह बाधेपुर जिला बांग्लादेश के रहने वाले हैं और अवैध तरीके से भारत में घुसे थे।
 
उन्होंने बताया कि इनके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक सेविंग अकाउंट, EPFO कार्ड, अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनके मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिसमें कई बांग्लादेशी परिजनों से इनके फोन और मैसेजेस के साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। 
 
इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थाना जोरावर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit