फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 21 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी पर पथराव हुआ है। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों को लोगों ने दौड़ा । घटना का वीडियो भी सामने आया है ।
दरअसल रामपुरा कंवरपुरा के स्कूल को जर्जर बिल्डिंग के कारण बंद कर दिया है। बच्चों को पास ही एक बाड़े में पढ़ाया जा रहा है। इसी को लेकर सीजेपी की टीम निरीक्षण करने पहुंची थी ।
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि आज पूरे देश ने BJP की गुंडागर्दी लाइव देखी। पुलिस को पता था। वहां पहले से ही पत्थरबाजी हो रही थी लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर लिए। पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं करेंगे। यह सब मदन दिलावर के कहने पर किया गया है। हमारे वालंटियर्स के हाथ तोड़ दिए गए। हमारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई। यहां पत्थरबाजी हुई।
सीजेपी का 24 घंटे का अल्टीमेटम :-
उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्गों ने हमारी टीम की महिलाओं पर पत्थर फेंके और उनके फोन तोड़ दिए। यह सब पहले से तय था। इन सभी गुंडों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए और आदेश वापस लिया जाए वरना यह विरोध अब शिक्षा से आगे बढ़कर मदन दिलावर तक फैल जाएगा। आपको शर्म आनी चाहिए। स्कूल एक साल से भैंसों के बाड़े में चल रहा है। हम उसकी मरम्मत करवाना चाहते हैं...वहां BJP के गुंडे मौजूद थे।
उधर, लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है, ‘हम इस स्कूल को अपने स्तर पर ठीक करवा लेंगे। सरकार ने 12.50 लाख रुपए स्वीकृत भी कर दिए हैं। हम किसी भी बाहरी व्यक्ति को यहां नहीं आने देंगे। कॉकरोच यहां आकर गंदगी करना चाहते हैं, जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।’
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment