फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता, 29 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दुसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त आकंड़ो के अनुसार सुबह 11 बजे तक अक्रिब 39.97% मतदान हो चूका है। मतदान के बीच कई विधानसभा क्षेत्रों में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं।
साउथ 24 परगना जिले में बसंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की कार पर बूथ संख्या 76 पर कथित हमला हुआ। विकास सरदार ने कहा कि हर जगह गुंडागिरी हो रही है। वोट लूट हो रही थी। मेरे जाने के बाद 250 TMC के गुंडों ने मेरे पर हमला किया। मेरे सुरक्षाकर्मी की गन भी छीन ली।
EVM में गड़बड़ी :-
वहीं हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। लोगों ने बीजेपी पर आरोप लगाया । जिस पर कार्रवाई करते हुए CRPF ने आवाज उठाने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया। हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर TMC और लेफ्ट पार्टी ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।
आंतकी कार्य का आरोप :-
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि बाहर से बहुत सारे ऑब्ज़र्वर आए हैं। भाजपा जो कहती है, वे वही कर रहे हैं। ज़रा आस-पास देखो, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या चुनाव ऐसे होते हैं? वोट वोटर डालेंगे, पुलिस या सुरक्षा बल नहीं। हाल ही में कुछ नए लोग लाए गए हैं और वे जो चाहें कर रहे हैं। वे आतंकवाद कर रहे हैं।
आंकड़ो का खेल :-
बता दे कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment