फोटो : फाइल फोटो
जिले की सिधमुख पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी दलाल निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए है । वहीं भाजपा प्रत्याशी मंजू कंवर का नामांकन पत्र जांच के दौरान प्रस्तावक के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया गया। ऐसे में प्रधान पद के लिए मैदान में केवल कांग्रेस प्रत्याशी जेपी दलाल ही रह गए और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
प्रधान पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा प्रत्याशी मंजू कंवर निर्धारित आवेदन पत्र पर प्रस्तावक के हस्ताक्षर नहीं करवा पाईं। बताया जा रहा है कि एक प्रस्तावक ने पहले हस्ताक्षर करने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में उसने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
इसके चलते नामांकन पत्र में आवश्यक हस्ताक्षर नहीं होने पर निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान भाजपा प्रत्याशी का आवेदन निरस्त कर दिया। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जेपी दलाल के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
Leave a Comment