सरकार की लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने को मंजूरी : सीटों की यह सीमा साल 2050 तक लागू रहेगी, दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने की कोशिश

 फोटो : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को लोकसभा की सीटों में सभी राज्यों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सीटों की यह संशोधित अधिकतम सीमा साल 2050 तक लागू रहेगी।

यह बड़ा फैसला 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले लिया गया है, जिसके दौरान सरकार द्वारा डिलिमिटेशन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक में बदलावों को पेश किए जाने की उम्मीद है।

दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने की कोशिश:-

लोकसभा सीटों में प्रस्तावित इस बढ़ोतरी को परिसीमन के कारण दक्षिण भारत के राज्यों के प्रतिनिधित्व पर पड़ने वाले असर को लेकर उठ रही चिंताओं को दूर करने के सरकारी प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

नए बिल में सभी राज्यों की मौजूदा सीटों में 50% बढ़ोतरी और 2051 तक राज्यों के बीच मौजूदा सीट अनुपात बनाए रखने की योजना है। यानी नए प्रस्ताव का मुख्य बदलाव यह है कि लोकसभा में सीटें तो बढ़ेंगी, लेकिन किसी राज्य की दूसरे राज्य के मुकाबले मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी कम नहीं होगी।

लोकसभा में यह है आंकड़ा :-

लोकसभा में NDA के साथ 320 सांसद हैं। फिलहाल 3 लोकसभा सीटें खाली हैं। यानी लोकसभा में अधिकतम 540 सांसद बिल पर वोटिंग करेंगे। इस हिसाब से लोकसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 360 के आंकड़े से NDA अभी 40 वोट पीछे हैं।

राज्यसभा में NDA के साथ 151 सांसद हैं। राज्यसभा में 243 सांसद वोट करेंगे। इस हिसाब से राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 162 के आंकड़े से NDA अभी 11 वोट पीछे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit