फोटो : फाइल फोटो
उदयपुरवाटी पंचायत समिति में प्रधान पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। कांग्रेस के फूलचंद सैनी को निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया। उनके सामने किसी अन्य सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
शुक्रवार को वार्ड संख्या 14 से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य फूलचंद सैनी ने प्रधान पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक केवल उनका ही आवेदन प्राप्त हुआ।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीओ तानिया रीनवा के अनुसार, प्रधान पद के लिए निर्धारित समय तक केवल फूलचंद सैनी का नामांकन प्राप्त हुआ था। नामांकन पत्रों की जांच में उनका आवेदन सही पाया गया। इसके बाद उन्हें निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।
बता दे कि उदयपुरवाटी पंचायत समिति में कुल 17 वार्ड हैं। यहां भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने 17 पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।
Leave a Comment