फोटो : फाइल फोटो
रोहित शर्मा 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया।
39 साल के रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 IPL खिताब और 2013 में चैंपियंस लीग टी-20 की ट्रॉफी जीती थी।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई इंडियंस मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही है, और इस टीम की कप्तानी करने पर मुझे हमेशा से बहुत गर्व रहा है। आने वाले सीज़न को लेकर नीता भाभी और आकाश के साथ हुई बातचीत काफी उत्साहजनक रही है, और मुझे पूरा भरोसा है कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।
रोहित ने कहा कि मैं 20वें सीज़न के लिए, आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए, और अपनी 'पलटन' (फैंस) को जश्न मनाने के कई मौके देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हमारा पूरा ध्यान अपने अंदाज़ में क्रिकेट खेलने, एक साथ मिलकर मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर होगा।
Leave a Comment