फोटो : फाइल फोटो
गुरुवार को खेतड़ी रोड स्थित एक निजी विवाह स्थल पर कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों की बाड़ाबंदी में यह घटनाक्रम हुआ। कुछ लोग सदस्यों को मतदान नहीं करने देने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
नीमकाथाना में प्रधान पद के चुनाव को लेकर माहौल गरमा है। कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों के साथ हाथापाई हो गई। इस दौरान महिला प्रत्याशियों ने उपद्रवियों को जमकर लताड़ लगाई।
गुरुवार को खेतड़ी रोड स्थित एक निजी विवाह स्थल पर कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों की बाड़ाबंदी में यह घटनाक्रम हुआ। कुछ लोग सदस्यों को मतदान नहीं करने देने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। सूचना पर अतिरिक पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा और पुलिस उपाध्यक्ष सुशील मान भी मौके पर पहुंचे।
महिला प्रत्याशियों के साथ हाथा पाई :-
जब प्रत्याशियों को मतदान ले जाया जा रहा था तब बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों के आगे बैठ गए। जब महिला प्रत्याशियों को ले जाया जा रहा था तब बड़ी संख्या लोग उनके साथ हाथा पाई करने लगे और गाड़ी के सीसे फोड़कर चालक के साथ मारपीट की ।
जब प्रदर्शनकारी गाड़ियों के आगे बैठ गए तो महिला प्रत्याशियों ने हिम्मत दिखाते हुए उपद्रवियों को लताड़ लगाई और पैदल ही मतदान के लिए चल दी । इस दौरान उपद्रवी हो हल्ला करते रहे । कुछ देर में पुलिस की गाड़ी सभी प्रत्याशियों को एस्कॉट करके ले गई ।
बता दे कांग्रेस की बागी गीता देवी एवं कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी ममता सैनी के बीच मुकाबला है । भाजपा के दो, निर्दलीय तीन एक आर एल पी व एक मार्कसवादी पार्टी सहित 27 सदस्य मतदान में भाग लेंगे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment