फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 26 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान के जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस को कई जिलों में अपने ही सदस्यों की क्रॉस वोटिंग और आपसी राजनीतिक खींचतान का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणामों में कांग्रेस के जीते हुए जिला परिषद सदस्यों की संख्या और पार्टी प्रत्याशियों को मिले वोटों के बीच अंतर देखने को मिला। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को विभिन्न जिलों में कुल 40 वोट कम मिले।
कई जिलों में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या पार्टी प्रत्याशी को मिले वोटों से काफी अधिक रही। इनमें डीग में 14 सदस्यों के बावजूद केवल 7 वोट, बीकानेर में 30 के मुकाबले 23, धौलपुर में 21 के मुकाबले 15, भरतपुर और चूरू में 21-21 सदस्यों के मुकाबले 17-17 वोट मिले।
यहां हुई क्रॉस वोटिंग:-
इसी तरह सीकर में 36 के मुकाबले 33, अलवर में 33 के मुकाबले 31, उदयपुर में 22 के मुकाबले 20, प्रतापगढ़ में 11 के मुकाबले 10, अजमेर में 12 के मुकाबले 11, झुंझुनूं में 29 के मुकाबले 28 और बूंदी में 21 के मुकाबले 20 वोट कांग्रेस प्रत्याशी को मिले।
इन आंकड़ों से साफ है कि कई जिलों में कांग्रेस अपने सदस्यों का पूरा समर्थन हासिल नहीं कर सकी। इसके पीछे आपसी खींचतान, संगठनात्मक समन्वय की कमी और चुनावी रणनीति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, कम वोट मिलने के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित सदस्यों और पार्टी नेतृत्व के बयानों से ही हो सकेगी।
दूसरी ओर, भाजपा को भी कई जिलों में अपने सदस्यों की संख्या से अधिक वोट मिले। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को कुल 81 अतिरिक्त वोटों की बढ़त मिली। इससे जिला प्रमुख चुनावों में दोनों प्रमुख दलों के भीतर क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरणों की भूमिका चर्चा का विषय बन गई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment