फोटो : फाइल फोटो
चूरू जिला प्रमुख पद के चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गया है । इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस के भीतर चल रही अंतर्कलह, नेतृत्व की कमजोरी और संगठनात्मक निष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गुरुवार सुबह से ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विशेषकर पुरुष प्रधान राजनीति के बीच महिला नेत्रियों ने मोर्चा संभाल रखा है। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठ रही है।
पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने तो सभी जनप्रतिनिधियों का नार्को टेस्ट करवाकर दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग कर दी है। उन्होंने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसकी मांग की ।
पुनिया ने लिखा कि मेरा कांग्रेस हाईकमान से निवेदन है की चूरू जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस पार्टी के साथ भितरघात और क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के जिला परिषद सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व उनका नार्को टेस्ट करवाया जाना चाहिए व कांग्रेस पार्टी द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
उन्होंने आगे लिखा कि साथ ही, इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सबके सामने लाने के लिए सभी चूरू के नेताओं का नार्को टेस्ट करवाया जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इससे भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि या नेता अपनी ही पार्टी के साथ गद्दारी करने का साहस न कर सके।
डोटासरा ने बताई थी गद्दारी :-
चूरू जिला प्रमुख पद के चुनाव में क्रॉस वोटिंगकी जानकारी मिलने पर कल कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे पार्टी के साथ गद्दारी करार दिया था ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment