फोटो : फाइल फोटो
सीकर में कांग्रेस के रमेश बेरवाल उप जिला प्रमुख बन गए हैं। कांग्रेस के रमेश बेरवाल को 37 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के बाबूलाल गुर्जर को 12 वोट प्राप्त हुए। रमेश बेरवाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के करीबी हैं। वार्ड 7 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीते हैं।
इससे पहले बुधवार को सीकर में जिला प्रमुख पद के लिए वोटिंग हुई थी। कांग्रेस के पास 36 सदस्य थे फिर भी उन्हें 33 वोट मिले। जबकि भाजपा के पास 11 सदस्य होने के बावजूद उन्हें 16 वोट मिले थे।
वकीलों का हंगामा :-
उप जिला प्रमुख चुनाव के बीच वकीलों ने हंगामा कर दिया। वकीलों ने सीकर कोतवाली एसएचओ सुनील जांगिड़ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
इसके बाद मतदान स्थल के पास वकील एकत्र हो गए हो और इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने गेट के अंदर जाने से रोका तो हंगामा कर दिया। वहीं जिला प्रमुख सुनीता के पति धर्मेंद्र और SHO राजाराम के बीच भी बस को हटाने को लेकर तनातनी हो गई।
वकीलों का कहना था कि कांग्रेस के प्रत्याशी मतदान स्थल की तरफ आ रहे थे। इस दौरान वकील महेंद्र एंट्री गेट की तरफ खड़े थे। तब कोतवाली एसएचओ सुनील जांगिड़ ने उनसे अभद्रता की। वकील हंगामा करते हुए जिला परिषद गेट की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें पीछे धकेला, इसके बाद भी वे नहीं माने। वकीलों ने बायां साइड का गेट भी तोड़ दिया। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। अब मौके पर QRT को बुलाया गया है।
जिला प्रमुख घटनास्थल पहुंची :-
आक्रोश जता रहे वकीलों को समर्थन देने के लिए अब जिला प्रमुख सुनीता और उप जिला प्रमुख रमेश भी पहुंच चुके है।
Leave a Comment